काशीपुर शहीद नायक नीलांबर की पत्नी को सम्मानित करते अनिल सारस्वत, अन्य।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। मिशन श्रद्धांजलि के तहत शहर के समाजसेवी अनिल सारस्वत ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए नायक नीलांबर पांडे की धर्मपत्नी मुन्नी देवी को उनके रामनगर, कानिया स्थित घर पर पहुंचकर सम्मानित किया। अनिल सारस्वत ने मुन्नी देवी को 2100 रुपये की धनराशि, स्मृति चिह्न और शॉल भेंट की। सारस्वत अभी तक 26 शहीदों के परिवार को सम्मानित कर चुुके हैं। वहां नैनीताल डिस्ट्रिक कॉपरेटिव बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष महीपाल सिंह डंगवाल, सूबेदार मेजर कुलवंत रावत और मोहन सिंह मनराल भी मौजूद रहे।