फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे रोडवेज कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। छह माह से लंबित वेतन और कोरोना संक्रमण से मृत रोडवेज कर्मियों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा देने की मांग के लिए चालक-परिचालकों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार और परिवहन मुख्यालय के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों का आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों के धरने के चलते करीब दो घंटे तक रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन परिसर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले धरने पर बैठे चालक-परिचालक और लिपिकों ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। कर्मचारियों और आम जनता की समस्याओं से प्रदेश सरकार का कोई लेना-देना नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना काल शुरू होने के बाद से ही आपात ड्यूटी कर रहे रोडवेज कर्मचारियों को वेतन के लिए तरसाया जा रहा है।
प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का वेतन देने के बजाय उत्तराखंड रोडवेज की करीब सवा अरब की धनराशि को दबा रखा है। इस कारण रोडवेज कर्मचारियों को छह का माह का वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। वहां शाखा अध्यक्ष दयाशंकर सैनी, मनजीत कौर, अमित सैनी, रविंद्र यादव, विनीत पाठक, चरनजीत सिंह, महेश सिंह, चन्नू अंसारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें