खटीमा। मेजर संदीप चंद ने नागरिक अस्पताल को दो लाख रुपये का सामान मुहैया कराया है। वार्ड संख्या-17 पीलीभीत रोड निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हर्ष बहादुर चंद के बेटे मेजर संदीप ने कहा कि मेरे पिता कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमित होकर नागरिक अस्पताल से स्वस्थ होने के बाद घर लौटे थे। अस्पताल कर्मियों के सेवाभाव से प्रेरित होकर उन्होंने मदद का बीड़ा उठाया। उन्होंने सीएमएस डॉ. सुषमा नेगी को एक हजार सर्जिकल ग्लब्ज, दस हजार इक्जामिनेशन ग्लब्ज, दो हजार ट्रिपल लेयर मास्क, 400 पीपीई किट प्रदान किए। वहां पर डॉ. सुनीता रतूड़ी, डॉ. संदीप मिश्रा, जीएस बसेड़ा, आरएस रौतेला, गुंजन बिष्ट, मोनिका कापड़ी, महामाया, पवन आदि थे।