बाजपुर सीओ दफ्तर पर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। पुलिसकर्मियों पर एक व्यक्ति की लाठी से पिटाई कर घायल करने का आरोप सामने आया है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सीओे वंदना वर्मा का घेराव किया।
आरोप है कि शुक्रवार को बनवारी लाल अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ बैलगाड़ी पर उपखनिज लादकर ला रहा था। रास्ते में दो सिपाहियों ने उसे रोका और लाठी से पीटकर घायल कर दिया। उसकी पत्नी लक्ष्मी के साथ भी बदसलूकी की गई। बनवारी लाल के मुताबिक डॉक्टर ने उसके हाथ में फ्रैक्चर बताया है। आरोप है कि जोगीपुरा निवासी एक युवक के इशारे पर पुलिस लोगों को परेशान करती है। समाजसेवी राजकुमार के नेतृत्व में शनिवार को ग्रामीणों ने सीओ वंदना वर्मा का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन बैलगाड़ी से उपखनिज लाने वालों को परेशान करती है जबकि रात में सांठगांठ से डंपर, ट्रैैक्टर ट्रॉली और जेसीबी से अवैध खनन हो रहा है। वहां पर उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अनिल वाल्मीकि, अमरजीत, बनवारी लाल, रेखा, लक्ष्मी, रेशमा, रेनू, संजीव, सरजीत आदि थे।