फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: होटल में चल रहा था गंदा काम...AHTU और पुलिस के छापे से मचा हड़कंप, चार गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2024 04:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

 एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने एक होटल में छापा मारा। इस दौरान देह व्यापार के आरोप में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

 एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने एक होटल में छापा मारा। इस दौरान देह व्यापार के आरोप में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त में होटल मालिक भी शामिल है।

बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर यूनिट प्रभारी जीतो कंबोज की अगुवाई में संयुक्त टीम ने ट्रांजिट कैंप की सिडकुल रोड स्थित होटल एनकेएन में छापा मारा। छापे से होटल में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Champawat: पुस्तक प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, डीएम बोले- किताबों से मिलती है इंटरनेट से अधिक विश्वसनीय सामग्री
विज्ञापन


टीम ने होटल के एक कमरे से नदीम निवासी डडिया थाना देवरनिया बरेली और एक महिला (पूजा) को पकड़ा। इसके साथ ही होटल मालिक निताई सरकार निवासी कौशलगंज बिलासपुर रोड बिलासपुर, हाल निवासी होटल एनकेए सिडकुल रोड ट्रांजिट कैंप और नेवरिया पीलीभीत की महिला (विचित्रा) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि चारों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें