फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डॉक्टर के महिला का आप्रेशन करने पर निजी अस्पताल सील

विज्ञापन
बाजपुर के गांव बरहैनी में निजी अस्पताल में जांच करते अधिकारी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
बाजपुर। एसडीम और डिप्टी सीएमओ ने छापा मारकर बिना चिकित्सक के महिला का ऑपरेशन करने के आरोप में बरहैनी स्थित एक अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक शिकायत के आधार पर एसडीएम राकेश चंद तिवारी और डिप्टी सीएमओ हरेंद्र सिंह मलिक ने टीम के साथ गांव बरहैनी स्थित निजी अस्पताल पर छापा मारा। इससे खलबली मच गई। इस दौरान अस्पताल में भर्ती एक महिला मिली जिसका ऑपरेशन बीते दिवस हुआ था। डिप्टी सीएमओ मलिक ने बताया अस्पताल में बिना डिग्री डॉक्टर के महिला का ऑपरेशन कर दिया गया था।
विज्ञापन

उक्त महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भेजा गया है। अस्पताल के स्टाफ से पूछने पर किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है। अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें