फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट विकास कार्य होने पर पालिकाध्यक्ष सहित सभासदों को किया सम्मनित

विज्ञापन
बाजपुर पालिकाध्यक्ष गित्ते सहित सभासदों को सम्मानित करते लोग। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
नगर पालिका में शामिल हुए नए मोहल्ला भौना इस्लामनगर वार्ड 12 उत्कृष्ट विकास कार्य होने पर सभासद राजदीप तिवारी ने पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, ईओ जगदीश चंद सहित सभी सभासदों को स्मृतिचिन्ह और एक-एक शॉल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गित्ते ने कहा कि नगर पालिका में शामिल हुए क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सीसी मार्ग, नाली और स्ट्रीट लाइट सहित अन्य कार्य कराए गए हैं। शासन स्तर से अनुसूचित जाति बस्ती में विकास कार्यों के लिए धनराशि मंजूर हुई है।
जल्द ही विकास कार्य शुरू होंगे। विपक्ष में होने के बाद भी शासन स्तर से मिली धनराशि का सदुपयोग किया गया है। गित्ते ने बीस गांवों की भूमि प्रकरण के फैसले को स्वागत योग्य बताया है। संचालन विवेक पांडेय ने किया। वहां सभासद रामअवतार यादव, रघुवीर सहोता, जगतजीत सिंह, आसिफ, सादक हुसैन, विमल शर्मा, सुशील वर्मा, सिंह स्वरूप भारती, अनिल कुमार, सीताराम तिवारी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें