फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तराई को हरी चादर ओढ़ाने की तैयारी, करीब दो लाख पौधे लगाने की योजना, 350 एकड़ क्षेत्रफल को हरा-भरा बनाएगा वनप्रभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। तराई वनप्रभाग की ओर से इस बार बरसात के सीजन में तराई के बड़े भू-भाग को हरा-भरा बनाने की तैयारी है। इसके लिए वनविभाग की ओर से मानसून के आने का इंतजार किया जा रहा है। तराई वनप्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि इस बार तराई वनप्रभाग क्षेत्र के बड़े भूभाग में बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत 350 एकड़ भूभाग पर पौधे लगाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि इसके तहत विभिन्न प्रजातियों के करीब दो लाख पौधे रोपे जाएंगे। तराई क्षेत्र में विकास के नाम पर बड़ी तादाद में पेड़ों का कटान होता रहता है। वन प्रभाग की ओर से क्षेत्र को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधारोपण किया जाता है।
विज्ञापन

डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि सभी रेंज के अधिकारियों को अलग-अलग टारगेट देकर पौधरोपण करने को कहा गया है। पौधरोपण बरसात के दिनों में किया जाएगा लेकिन सभी रेंज अधिकारियों को अभी से तैयारी करने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें