फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड की लगोरी बालक-बालिका टीम का चयन

विज्ञापन
रुद्रपुर में चयनित ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
रुद्रपुर। लगोरी संगठन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम उत्तराखंड की 19 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं की टीम का चयन किया गया। भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। शर्मा ने कहा कि पारंपरिक खेल को उत्तराखंड में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा। लगोरी संगठन के महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रायल में लगभग 30 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रदेश की चयनित टीम लगोरी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से महाराष्ट्र में 29 जून से आयोजित राष्ट्रीय लगोरी चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। वहां डॉ. नागेंद्र शर्मा, हिमांशु नरूला, प्रमोद बिष्ट, मोहित रावत, योगेश पांडे, चेतन भट्ट सूरज विश्वास आदि थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें