रुद्रपुर। प्राइमरी से जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब तक विषयवार पाठ्यक्रम पूरा कराया जा रहा है। शिक्षकों का दावा हैं कि 15 फरवरी तक सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम पूर्ण करा दिए जाएंगे। इसके बाद परीक्षा की तिथियां घोषित होंगी।
डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में 786 प्राथमिक और 200 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें करीब एक लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। शैक्षिक सत्र की अवधि समाप्त होने में अब डेढ़ महीना शेष है। पाठ्यक्रम पूरा कर बच्चों की परीक्षा कराने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है।
बीआरसी केंद्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर की प्रधानाध्यापक सुमन व्यास ने बताया कि नवंबर और दिसंबर में कुछ शिक्षकों व अंशकालिक अनुदेशकों की एसआईआर और चुनाव में ड्यूटी लगने के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ था। शिक्षक अब अध्यापन कार्य में पूरा समय दे रहे हैं। जल्द ही पाठ्यक्रम पूर्ण कर पुनरावलोकन शुरू करेंगे।