फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही ’उत्तरांचल संगम’

Sun, 18 Jan 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत नगर विवि परिसर की 46 वर्ष पुरानी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ’उत्तरांचल संगम’ का वर्ष 2023 से नवीनीकरण नहीं हो सका है जिससे आज वह अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो यह पर्वतीय संस्था दम तोड़ देगी।
विज्ञापन


उत्तरांचल संगम पंतनगर की स्थापना पर्वतीय समाज की ओर से विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के बीच सामाजिकता एवं अपनी संस्कृति को संजोने सहित परिसरवासियों के मनोरंजन एवं बौद्धिक विकास के लिए वर्ष 1979 में की गई थी। इसके तहत उत्तरांचल संगम परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते रहे हैं लेकिन वर्ष 2023 से संस्था का नवीनीकरण नहीं हुआ पाया है। पूर्व संगम अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी ने बताया कि वर्ष 2025 में संस्था के नवीनीकरण के लिए जानकारी मांगी गई थी वह एसडीएम किच्छा भेज दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें