फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्री-एसआईआर में खुलासा, जिले के 2.79 लाख मतदाता मिले निष्क्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में विशेष एकीकृत पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू होने से ठीक पहले हुए प्री-एसआईआर चरण में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में कुल 2.79 लाख मतदाता निष्क्रिय पाए गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से कांग्रेस को उपलब्ध कराई गई आधिकारिक सूची से यह आंकड़े सामने आए हैं।
विज्ञापन

आज (शुक्रवार) से मुख्य एसआईआर प्रक्रिया शुरू हो रही है जिसके तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं और इन निष्क्रिय वोटरों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाएंगे। इस अभियान में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलओ-2) भी बीएलओ का सहयोग करेंगे।
रुद्रपुर और काशीपुर में सबसे ज्यादा निष्क्रिय वोटर
बीते दिनों जिले के सभी नौ ब्लॉकों में मतदाताओं के भौतिक सत्यापन का प्रारंभिक कार्य (प्री-एसआईआर) किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची का मिलान करना और कमियों को सुधारना था। सत्यापन के दौरान सामने आया कि मतदाताओं ने इस प्रक्रिया में पर्याप्त सहयोग नहीं किया जिसके कारण वे निष्क्रिय श्रेणी में दर्ज हुए। सबसे अधिक निष्क्रिय मतदाता रुद्रपुर और काशीपुर क्षेत्रों में मिले हैं। एसआईआर का मुख्य चरण शुरू होने के बाद स्थिति और अधिक स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

जिले में ब्लॉकवार आंकड़ों पर एक नजर (प्री-एसआईआर रिपोर्ट)
ब्लॉक का नाम कुल मतदाता सत्यापित मतदाता (अनुमानित) निष्क्रिय मतदाता
काशीपुर 1,72,958
1,31,902
1,31,902
रुद्रपुर 2,02,381
1,46,006
56,375
किच्छा 1,52,970
1,21,689
31,281
बाजपुर 1,64,579
1,34,196
30,383
गदरपुर 1,55,144
1,28,190
26,954
जसपुर 1,36,127
1,09,708
26,419
नानकमत्ता
1,25,982
1,00,908
25,074
सितारगंज
1,33,862
1,10,960
22,902
खटीमा
1,23,125
1,04,148
18,977
(नोट: ये आंकड़े चुनाव आयोग की ओर से कांग्रेस को सौंपी गई प्रारंभिक सूची पर आधारित हैं।)
कोट
- एसआईआर (विशेष एकीकृत पुनरीक्षण) को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की पूरी और सटीक लिस्ट तैयार करेंगे। इस कार्य को पारदर्शिता से पूरा करने के लिए राजनीतिक दलों का भी सहयोग लिया जाएगा। - कौस्तुभ मिश्रा, एडीएम
- चुनाव आयोग की ओर से ऊधमसिंह नगर की जो प्री-एसआईआर सूची मिली है, उसमें 2.79 लाख वोटर निष्क्रिय मिले हैं। यह एक बड़ा आंकड़ा है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और बीएलए, बीएलओ के साथ मिलकर इन निष्क्रिय मतदाताओं के बारे में सही जानकारी जुटाने का काम करेंगे। - डॉ. गणेश उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें