काशीपुर। अरुणाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारतीय खेल प्राधिकरण साई के खिलाड़ी प्रथमेश पंवार ने स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
25 नवंबर से दो दिसंबर तक ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में 69वीं स्कूल नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें साई के खिलाड़ी प्रथमेश पंवार ने प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
वह कोच नीरज कुमार ने वर्ष 2023 से ताइक्वांडो प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच नीरज ने बताया किप्रथमेश सीबीएससी नेशनल में स्वर्ण पदक और जूनियर नेशनल में कांस्य पदक जीत चुके हैं। जनवरी 2026 गोवा में प्रस्तावित खेलों इंडिया गेम्स के लिए उसका चयन हुआ है। वह मूलरूप से चमोली के रहने वाले हैं। वह साई काशीपुर छात्रावास में रहते हैं। इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, साई क्षेत्रीय निदेशक आत्मप्रकाश, निदेशक ले. कर्नल गौरव सिंह, सहायक निदेशक अनिल द्विवेदी, कोच ओमप्रकाश सिंह, पवन शर्मा, वरुण शर्मा, मुकेश बेलवाल, सिकंदर पटेल आदि बधाई दी।