फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मुफ्त साइकिल योजना... नौवीं की छात्राओं को मिलेंगे 2850 रुपये

Sun, 07 Dec 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ऊधमसिंह नगर की 7335 छात्राओं को साइकिल के लिए 2850 रुपये की धनराशि मिलेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने काशीपुर समेत जिले के सातों ब्लॉकों को 2,08,96,200 रुपये भेज दिए हैं।
विज्ञापन

कक्षा आठ उत्तीर्ण करके कक्षा नौ में अध्ययनरत छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। करीब पांच साल से सरकार शासकीय-अशासकीय विद्यालयों की कक्षा आठ उत्तीर्ण व कक्षा नौ में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए बालिका शिक्षा प्रोत्साहन (मुफ्त साइकिल) योजना चला रही है।
सत्र 2025-26 में काशीपुर समेत जिले के सात ब्लॉकों के स्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग ने धनराशि भेज दी है।
काशीपुर में 1144 छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा जबकि सत्र 2024-25 में काशीपुर ब्लॉक में करीब 800 छात्राओं को लाभ मिला था। मुख्य शिक्षाधिकारी केएस रावत ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से छात्राओं के खाते में धनराशि भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक छात्रा संख्या धनराशि
जसपुर 898 2559300
काशीपुर 1144 3260400
बाजपुर 907 2584950
गदरपुर 856 2439600
रुद्रपुर 2048 5836800
सितारगंज 888 2530800
खटीमा 591 1684350

कक्षा नौ में अध्ययनरत छात्राओं के खाते में साइकिल खरीदने के लिए 2850 रुपये की धनराशि डीबीटी करनी है। इसके लिए विभाग से धनराशि मिल गई है। शीघ्र ही छात्राओं के खाते में धनराशि भेज दी गई जाएगी। योजना का उद्देश्य छात्राओं को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

-धीरेंद्र कुमार साहू, खंड शिक्षाधिकारी, काशीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें