रुद्रपुर। लोनिवि के प्रांतीय खंड ने मटकोटा-गदरपुर सड़क पर खतरे का सबब बने खतरनाक गड्ढों को अस्थायी रूप से पाट दिया है। गड्ढे पाटने से वाहन संचालन में काफी हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन
करीब 14 किमी लंबी सड़क पर छतरपुर रेलवे फाटक से ही गड्ढों की भरमार हो गई थी। जयनगर बाजार, जयनगर- चार, जयनगर-पांच के साथ ही काली नगर तक सड़क पर गड्ढे हो गए थे।
जयनगर-चार में गायत्री विला के पास गड्ढे से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे। आठ अगस्त को भी यहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। अमर उजाला ने बीते नौ अगस्त के अंक में मटकोटा-गदरपुर सड़क बनी जानलेवा शीर्षक से सड़क की बदहाली पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
खबर का संज्ञान लेते हुए लोनिवि प्रांतीय खंड ने छतरपुर रेलवे फाटक से कालीनगर के पास तक सड़क के गड्ढों को पाट दिया है। गड्ढे पाटने से फिलहाल वाहन संचालन में राहत मिली है।