फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एसटीपी के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सीडीओ ने पेयजल निगम को सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही टेस्टिंग कर प्लांट शुरू करने के निर्देश पेयजल निगम के अभियंताओं को दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में जिला गंगा समिति की बैठक में सीडीओ दिवेश शाशनी ने निकाय अधिकारियों को एसटीपी प्लांटों का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति से अवगत कराने को कहा। सरकारी और प्राइवेट सीवर टैंक वाहनों में जीपीएस लगाने के साथ ही निगरानी रखने को कहा, ताकि सीवर टैंक वाहन खुले में सीवर न डाल सकें। खुले में सीवर डालने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने को कहा।
कहा कि जिन खुले स्थानों पर लोग नियमित कूड़ा डाल रहे हैं, उन स्थानों को चिह्नित कर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएं। कहा कि नगरों में सड़क के किनारे कही भी कूड़ा नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसपी सिंह को औद्योगिक संस्थानों का नियमित निरीक्षण करने और बिना ट्रीटमेंट किए पानी नदी में डालने पर संबंधित के के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बायोमेडिकल वेस्ट का मानकों के अनुसार निस्तारण कराने के निर्देश सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल को दिए। पेयजल निगम के ईई सुनील जोशी ने बताया कि काशीपुर में एसटीपी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। टेस्टिंग की जा रही है। बैठक में डीएफओ यूसी तिवारी, ईई सिंचाई बीएस डांगी और अन्य अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें