फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील सड़क से राहगीर हलकान

विज्ञापन
शक्तिफार्म में तालाब में तब्दील हो चुकी तिलियापुर को जाने वाली सड़क। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शक्तिफार्म। लोक निर्माण विभाग की बेरुखी के चलते तिलियापुर की सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। लोग घुटनों से ऊपर तक पानी में से होकर चलने को मजबूर हैं। एक पखवाड़े के भीतर निर्माण कार्य आरंभ न होने पर जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य ने ग्रामीणों के साथ आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामसभा तिलियापुर को बसगर और शक्तिफार्म नगर से जोड़ने वाली सड़क का करीब आधा किमी हिस्सा दो काश्तकारों के मध्य विवाद के चलते पिछले दस वर्षों से नहीं बन सका था। लगभग आठ माह पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की मध्यस्थता से विवाद सुलझ गया। परंतु लोक निर्माण विभाग की बेरुखी के कारण सड़क की मरम्मत तक नहीं हो सकी है। जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य और ग्राम प्रधान निमिषा डसीला ने कई बार ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि थोड़ी सी बारिश में ही सड़क में बने गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इधर, लोनिवि के एसडीओ आलोक ओली ने कहा कि कुछ तकनीकी परेशानियां हैं। फिलहाल शीघ्र ही गड्ढों को भरकर सड़क को आवाजाही के लिए सुगम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें