फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सफाई के अभाव में पोस्टमार्टम परिसर की स्थिति बदहाल

Sun, 01 Jun 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सफाई के अभाव में पोस्टमार्टम परिसर की स्थित बदहाल होती जा रही है। आसपास के लोग कूड़ा डालकर गंदगी फैला रहे हैं और इसे पार्किंग का अड्डा बना लिया है।
विज्ञापन

पिछली बरसात में पोस्टमार्टम हाउस की एक तरफ की चहारदीवारी ढह गई थी। दो तरफ से पहले ही खुला हुआ है। यहां गोबर के कंडे बनाए जा रहे हैं। साथ ही आसपास के लोग बाहर के क्षेत्र में अपनी कार खड़ी करके पार्किग बनाए हुए हैं।
इसके अलावा पोस्टमार्टम कक्ष के बराबर खाली भूखंड में लंबे समय से झाड़ियां और घास उगी हुई है। यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। इसके निस्तारण को लेकर अभी तक कोई ठोस कदम तक नहीं उठाया गया है। सीएमएस डॉ. राजीव कुमार गांधी ने बताया कि पोस्टमार्टम की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कराकर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। गंदगी फैलाने वाले के संबंध में निगम से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें