काशीपुर। वृद्ध ने दो युवकों पर
उसके साथ मारपीट व गालीग लौज का आरोप लगाया है। खड़कपुर देवीपुरा निवासी चंद्रपाल ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि वह 27 मई को होली चौराहे के पास पुलिया पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही नितिन व आदित्य वहां मोटरसाइकिल से आए और उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। युवकों ने उसको जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। जब उसने इसकी शिकायत नितिन के परिवार वालों से की, तब नितिन के बड़े भाई विक्रांत ने भी उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नितिन व आदित्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद(राजीव कुमार)