फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में मिली पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन सीज

Tue, 15 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति ने दो एनजीओ के सदस्यों के साथ दो निर्सिग होम में छापा मारा। एक में अल्ट्रासांउड संबंधित रिकार्ड अधूरा मिला जबकि अवैध रूप से प्रयोग किया जा रहे पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन को सीज किया।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम के निर्देश पर जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति ने नगर में सूर्या डाइग्नोस्टिक में छापा मारा, लेकिन निरीक्षण में महिलाओं के गर्भपात कराने संबंधित सभी रिपोर्ट पूर्ण मिली। इसके बाद टीम ने डॉक्टर लाइन स्थित एमआर नर्सिंग होम में छापा मारा। टीम को एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन मिली, जिसका उपयोग अवैध है।
प्राप्त सभी प्रपत्र फार्म एफ और गर्भपात कराने वाली महिलाओं द्वारा भरे जाने वाले फार्म भी अधूरे भरे मिले। लेबर रूम में भी अव्यवस्था मिली। ऑपरेशन के काम आने वाले उपकरण इधर-उधर बिखरे मिले। जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति के जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रदीप मेहर ने बताया कि एमआर निर्सिग होम में कई अनियमितताएं मिली हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन का उपयोग उसी दशा में किया जा सकता है, जब रोगी चलने में अक्षम न हो और इसके लिए अनुमति लेनी भी आवश्यक है। लेबर रूम अस्त व्यस्त और गंदा था।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड संबंधित रिकार्ड आधा तथा अल्ट्रासाउंड होने का लेख जोखा पूर्ण व दुरुस्त नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन को सीज कर दिया गया है। वैधानिक चेतावनी वाला बोर्ड अल्ट्रासाउंड रूम में नहीं था। टीम में तहसीलदार संजय कुमार, निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति के जिला समन्वयक प्रदीप मेहर, एलडी भट्ट अस्पताल के कार्यवाहक चिकित्सालय अधीक्षक डा. मदन मोहन, महिला चिकित्सक डा. नवप्रीत सलाहकार एवं एनजीओ की सदस्य सरोज ठाकुर व विंध्यवासिनी, गोपाल आर्य आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें