विधान सभा चुनाव के लिए 15 फरवरी को होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रेश कुमार, प्रेक्षकों एवं निर्वाचन के लिए नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में कर्मियों का तृतीय रैंडमाइजेशन कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में संपंन हुआ।
तृतीय रैंडमाइजेशन से यह तय किया गया कि किस कर्मी की ड्यूटी जनपद के किस मतदेय स्थल पर लगेगी। डीएम चंद्रेश कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 1585 पोलिंग पार्टियां तैयार की गई हैं। इनमें से 1322 पोलिंग पार्टियां जनपद के मतदेय स्थलों पर तैनात रहेंगी, जबकि 263 पोलिंग पार्टियां रिजर्व रखी गई हैं। पोलिंग पार्टियां मंगलवार को बगवाड़ा स्थित मंडी स्थल से आवंटित मतदेय स्थल के लिए रवाना होंगी। वहां सीडीओ आलोक कुमार पांडेय, प्रेक्षक कृष्ण कुनाल, पीसी किशन, वेणूधर बेहरा, अरविंद कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि थे।