फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों का आतिथ्य न स्वीकारें : डीएम

Tue, 14 Feb 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
। बगवाड़ा स्थित मंडी परिसर में विधानसभा चुनाव में तैनात होने वाले पीठासीन और मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। डीएम चंद्रेश कुमार ने मतदान कार्यों में लगे कार्मिकों को चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्ष रूप से मतदान कार्य को अंजाम देने कहा। साथ ही प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों का आतिथ्य न स्वीकारने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा मतदान संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। एसएसपी सेंथिल अबुदई ने कहा कि जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भेजा जाएगा ताकि सभी मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। कार्यक्रम में एडीएम प्रताप सिंह शाह द्वारा कार्मिकों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया कि जनपद के विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर में पहली बार वीवीपेट का प्रयोग किया जाएगा, जिसमें मतदाता यह देख सकेंगे कि उन्होंने जिस सिंबल को वोट दिया है उनका वोट उसी सिंबल को गया है या नहीं। 
विज्ञापन


वहां मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पांडेय, पीडी हिमांशु जोशी, डीडीओ अजय सिंह, सीईओ पीएन सिंह आदि थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें