फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिपिन रावत से खौफजदा थे चीन, पाकिस्तान : बहुगुणा

विज्ञापन
सितारगंज महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में दुर्घटना में शहीद बिपिन रावत व अन्य सैन्य अफसरों क - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सर्वत्र न्योछावर कर दिया था। रावत की वजह से भारत आज सैन्य ताकत में मजबूत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान व चीन जैसे देश उनसे खौफजदा रहते थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गौरव सेनानी संगठन और सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की ओर से महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में हैलीकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत व अन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शांति पाठ का भी आयोजन किया। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, विधायक सौरभ बहुगुणा, पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, भाजपा नेता पलविंदर सिंह औलख ने वीर सैनिकों की गाथा व शौर्य का वर्णन किया। एसएम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रस्तुति दी। वहां सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष त्रिलोक अरोरा, संरक्षक भुवन भट्ट, गौरवशाली सेनानी संगठन के अध्यक्ष कैप्टन आत्मा सिंह, आरपी रिखाली, गंगा सिंह कार्की, एसएम पूरन सिंह, नवतेज पाल सिंह, हरपाल सिंह, करन जंग, विजय सलूजा, सुखदेव सिंह, गुरजीत सिंह आदि थे।
इधर, बुधवार शाम केमिस्ट एसोसिएशन से जुड़े दवा विक्रेताओं के पारिवारिक मिलन समारोह में पूर्व सीएम बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश में विकास के लिए केंद्र से तालमेल होना जरूरी है। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के विकास के लिए एक लाख करोड़ का बजट पारित किया है। संचालन संजय जिंदल ने किया। वहां केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष जोगा सिंह, महामंत्री जावेद मलिक, हामिद अली, संजय जिन्दल, विनोद बजाज, नत्थू गोयल, राकेश गोगना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें