फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालीम, तंजीम, तिजारत और तरक्की का मंत्र अपनाएं मंसूरी

विज्ञापन
काशीपुर में मंसूरी समाज के सम्मेलन में शिरकत करते सजातीय लोग। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
ऑल इंडिया मंसूरी समाज के प्रांतीय सम्मेलन में सजातीय लोगों से एकजुटता बनाकर आर्थिक और शैक्षिक तरक्की के लिए काम करने का आह्वान किया गया। जसपुरखुर्द रोड पर एक बरातघर में हुए सम्मेलन में यूपी सरकार के पूर्व राज्यमंत्री और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने अपनी बिरादरी को तालीम, तंजीम, तिजारत और तरक्की का मंत्र दिया।
विज्ञापन

मंसूरी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी समाज की भूमिका निर्णायक रहेगी। कहा कि संगठन बिरादरी की शिक्षा और रोजगार की स्थिति को लेकर गंभीर है। इसके लिए सरकार के स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि संगठन प्रति वर्ष मंसूरी समाज में जागरूकता पैदा करने के लिहाज से इस तरह के सम्मेलन आयोजित करेगा।
इन कार्यक्रमों का मकसद बिखरे हुए मंसूरी समाज को एकजुट करना है। ताकि उनके बीच सामाजिक संबंध और मजबूत हो सकें। संगठन में कई लोगों को अहम दायित्व सौंपे गए। संचालन मौलाना इलियास मंसूरी ने किया। वहां प्रदेश अध्यक्ष शाहिद मंसूरी, प्रदेश प्रभारी डॉ. जमील मंसूरी, नाजिम मंसूरी, अंजुम मंसूरी, मुख्तार मंसूरी, मंसूर अहमद मंसूरी, मुमताज मंसूूरी, शाहनवाज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें