फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में कैद

विज्ञापन
रुद्रपुर मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात एसएसबी के जवान। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद रुद्रपुर मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में सोमवार रात तक ईवीएम जमा करने का कार्य होता रहा। मंगलवार को निर्वाचन आयोग के आब्जर्वरों की मौजूदगी में जिले की सभी नौ विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया। अब 10 मार्च को मतगणना के दिन स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। ईवीएम की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के तीन घेरे बनाए गए हैं। स्ट्रांग रूम में 24 घंटे फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन

जिले की सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के शक्तिफार्म में मंगलवार रात करीब नौ बजे मतदान जारी रहा। इस कारण पोलिंग पार्टियों के शाम करीब आठ बजे से बिगवाड़ा मंडी में पहुंचने का सिलसिला शुरू होने के बावजूद देर रात तक स्ट्रांग रूम में ईवीएम को जमा करने का काम जारी रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया कि मंगलवार सुबह सभी नौ विधानसभा सीटों के स्ट्रांग रूम को निर्वाचन आयोग के ऑब्जर्वरों की मौजूदगी में सील किया गया।
10 मार्च को मतगणना के दिन भी ऑब्जर्वरों की मौजूदगी में ही सभी स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। तब तक ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच रहेंगी। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम की तीन घेरों में सुरक्षा की गई है। पहले घेरे में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, दूसरे घेरे में स्टेट आर्म्ड पुलिस फोर्स और तीसरे घेरे में सिविल पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इसके साथ ही सीसीटीवी के माध्यम से भी सर्विलांस किया जाएगा। स्ट्रांग रूम के बाहर टावर वॉच से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें