फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करने वाले हर परिवार को मिलेगी एक वोटर डायरेक्ट्री

विज्ञापन
रुद्रपुर जिला निर्वाचन कार्यालय में रखी वोटर डायरेक्ट्री। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव को सरल बनाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान करने वाले हर परिवार के लिए वोटर डायरेक्ट्री (मतदाता निर्देशिका) आई है। इसे पढ़ने के बाद मतदान करने वाले लोगों को चुनाव संबंधी हर प्रकार की जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय में शनिवार को मतदाताओं के लिए दो लाख मतदाता निर्देशिका पहुंच गई हैं। इस बार जिले में 12 लाख 29 हजार मतदाता पंजीकृत हैं। मतदान करने वाले प्रत्येक परिवार को निर्वाचन कार्यालय की ओर से घर-घर वोटर बुकलेट पहुंचाई जाएगी। ताकि मतदान करते समय मतदाताओं को दिक्कत का सामना न करना पड़े। मतदाता निर्देशिका में वोटर आईडी न होने पर आधार कार्ड से वोट करने, पोलिंग बूथों की जानकारी, स्लोगन आदि की जानकारियां दी गई हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि प्रत्येक परिवार को एक ही वोटर डायरेक्ट्री दी जाएगी। डायरेक्ट्री से मतदाता जागरूक होने के साथ ही हर प्रकार की जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें