फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा की हर समस्या का होगा समाधान ः सीएम

विज्ञापन
खटीमा में उप शारदा नहर 22 पुल पर बुजुर्ग महिलाओं का हाल जानते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या से वाकिफ हूं। शारदा सागर क्षेत्र में आने वाले सातों गांवों को जलभराव और जमीन संबंधी समस्या का जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को तराई नगरा गांव स्थित अपने आवास पर जन समस्याएं सुनते सीएम ने कहा कि खटीमा की जनता के बल पर ही आज वह प्रदेश के मुखिया बने हैं। खटीमा के विकास कार्यों पर पूरी नजर बनी हुई है। शाम करीब सात बजे धामी उप शारदा नहर के 22 पुल, बंधा और सिसैया गांव पहुंचे। उन्होंने पानी में डूबने वाले आंगनबाड़ी केंद्र को भी देखा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कन्हैया लाल ने ग्रामीणों के दर्द को रखा।
सीएम ने डूब क्षेत्र के ग्राम सिसैया, बंधा, बगुलिया, खेलड़िया, खैरानी, झाउपरसा आदि गांवों को जलभराव की समस्या से जल्द ही निजात दिलाने का भरोसा दिलाया। धामी ने कहा कि किसी के भी जलसमाधि लेने की जरुरत नहीं है। इससे पहले पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, राजेश शुक्ला, डीएम युगल किशोर पंत, एसएसपी टीसी मंजूनाथ, ने सीएम का स्वागत किया। सीएम रामलीला मैदान में आयोजित शादी समारोह में शिरकत करने भी पहुंचे।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
ग्राम प्रधान संत लाल, विनोद कुमार, रामायण मास्टर, पूर्व प्रधान हृदयानंद, राम बढ़ई, रामायण राम, छोटे लाल, प्रभु नाथ, हंसराज, धन सिंह बिष्ट, प्रवीन कुमार, शारदा देवी, फूलमती देवी, सोनू देवी आदि थे।

खटीमा में उप शारदा नहर 22 पुल पर बुजुर्ग से मिलकर हाल जानते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें