देहरादून में 16 दिसंबर को होने वाली राहुल गांधी की विजय दिवस जनसभा में काशीपुर से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जाएंगे। महिला कांग्रेस नैनीताल की जिलाध्यक्ष और काशीपुर विधान सभा की पर्यवेक्षक आशा बिष्ट ने इस संबंध में तैयारियों को लेकर द्रोण सागर रोड स्थित नवचेतना भवन में बैठक की।
उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को देहरादून में विजय दिवस जनसभा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंच रहे हैं।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने बताया कि राहुल गांधी की जनसभा में काशीपुर से 15,00 पदाधिकारी और कार्यकर्ता जाएंगे। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस दौरान पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोज जोशी, पूर्व मेयर प्रत्याशी मुक्ता सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिलोक सिंह अधिकारी, पीसीसी सचिव अरुण चौहान, आशीष अरोरा बॉबी, हरीश कुमार सिंह, सुरेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस उमा वात्सल्य, मीनू गुप्ता, जया, अजीता शर्मा, मंजू नेगी, ब्रह्मा सिंह पाल, डॉ. रमेश चंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने की अपील
जसपुर। कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी दीपिका पांडे ने कार्यकर्ताओं की बैठक कर 16 दिसंबर को देहरादून में होने वाली राहुल गांधी की रैली में भाग लेकर सफल बनाए जाने की अपील की। अफजलगढ़ रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुई बैठक में कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे ने रैली को सफल बनाने के लिए काशीपुर एवं जसपुर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटी।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डा. एमपी सिंह, यूथ जिलाध्यक्ष नईम प्रधान,सोनू शर्मा, सुखवीर भुल्लर आदि उपस्थित रहे।
बैठक में बोलते महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल।- फोटो : KASHIPUR