फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका और पुलिस टीम ने सब्जी फड़ व्यवसायियों को खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बुक्सा बाजार स्थित सब्जी मंडी में फड़ लगने से भीड़ लग गई। जिस पर पालिका प्रशासन और पुलिस टीम ने अभियान चलाकर फड़ व्यवसायियों को खदेड़ दिया। इसके अलावा सड़क किनारे अतिक्रमण के दायरे में आने वाले फड़ो को हटाया गया। इस दौरान फड़ व्यवसायियों की पालिका टीम के साथ झड़प हो गई।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण के चलते पालिका प्रशासन की तरफ से सोमवार साप्ताहिक बाजार स्थगित कर दिया था। सोमवार को बुक्सा बाजार मैदान में सब्जी सहित अन्य फड़ लग गए। इस पर पालिका के ईओ जगदीश चंद्रा, एसआई रुचिका चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
टीम ने सब्जी सहित अन्य फड़ों के तिरपाल इत्यादि को उखाड़ और व्यवसायियों को खदेड़ दिया। ईओ ने ब्लॉक दफ्तर के सामने स्थित मैदान में सब्जी की दुकानों को कोविड नियमानुसार लगाने की हिदायत दी थी लेकिन व्यवसायियों ने बुक्सा बाजार मैदान में सब्जी के फड़ लगा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें