बाजपुर। बिजली की दरों में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर व्यापारियों ने तहसील में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला संगठन मंत्री संजय रूहेला के नेेतृत्व में कुछ व्यापारी तहसील दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तहसील के रजिट्रार कानूनगो चंद्रपाल को सीएम तीरथ सिंह रावत के नाम तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि कोविड लॉकडाउन के चलते हर वर्ग परेशान है। बिजली की बढ़ाई गई दरें वापस करने, स्कूल फीस माफ करने और कर्फ्यू अवधि के दौरान सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक मिठाई, होटल स्वामियों को होम डिलीवरी करने की छूट देने की मांग की गई है। वहां जिला उपाध्यक्ष अमृत चौधरी जिला प्रचार मंत्री सुशील कुमार ‘राधे’ आदि थे।