फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुलिस ने वांछित ठगों के नाम छपवा पर्चे किए वितरित

Sat, 17 May 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। अलग-अलग राज्यों में गैंग बनाकर सोने और चांदी की ठगी करने के मुकदमों में फरार वांछितों के नाम पते छपवा कर पुलिस ने विभिन्न जगहों पर पर्चे बांटे हैं। सूचना देने वालों को इनाम भी देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


गूलरभोज पुलिस चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राम ठंडानाला के उन नौ लोगों के नाम पते छपवाकर बांटे, जो अलग-अलग राज्यों में सोने और चांदी की ठगी में शामिल हैं। इन पर कई केस दर्ज हैं। बताया कि इनकी सूचना देने वालों को पुलिस उचित इनाम भी देगी और नाम भी गुप्त रखा जाएगा। वांछितों में ठंडानाला निवासी लईक, साहिल, रफाकत, लतापत, रफी, मो. आमिर, नूर हसन, आबिद और एजाज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें