फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पकड़ने गई पुलिस ने खेत से मोटर ले जा रहे किशोर पर बरसाए डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पकड़ने गई पुलिस टीम ने खेत से दूसरे खेत में पानी लगाने के लिए मोटर ले जा रहे किशोर पर शराब निकालने का आरोप लगाते हुए डंडों से उसकी पिटाई कर दी। किशोर की पिटाई से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह का घेराव कर आक्रोश जताया। उपाध्यक्ष सिंह ने एसएसपी व सीओ से शिकायत की। सीएम के विधानसभा क्षेत्र की घटना होने पर सीएम को भी मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चौकी प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ ग्राम खमरिया में अवैध शराब के खिलाफ छापा मारने गए। गांव का ही 14 वर्षीय नाबालिग खेत में लगी पानी की मोटर दूसरे खेत में पानी लगाने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने मोटर के पानी से शराब बनाने का आरोप लगाते हुए नाबालिग को पकड़ना चाहा। इससे वह घबराकर पास में ही स्थित पूर्व ग्राम प्रधान बलदेव सिंह के घर में घुस गया।
पुलिस ने वहां पहुंच कर युवक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रतापपुर नंबर चार निवासी किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह के आवास पर पहुंचकर उनका घेराव किया। उपाध्यक्ष ने घटना की एसएसपी दलीप सिंह कुंवर व क्षेत्राधिकारी खटीमा मनोज ठाकुर से शिकायत की और पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी उनके विधानसभा में पुलिस की करतूत से अवगत कराया और सीएम से कार्रवाई की मांग की। इधर इस संबंध में खटीमा सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। ग्रामीण तहरीर देते हैं तो जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें