रुद्रपुर में अधिकारियों के साथ बैठक करती डीएम रंजना राजगुरु।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को डीएम रंजना राजगुरू और एसएसपी डीएस कुंवर ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी एसडीएम और सीओ को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि त्योहारी सीजन में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए धार्मिक स्थलों, बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बरतनी है।
उन्होंने कहा कि जिले का अधिकांश हिस्सा उत्तर प्रदेश की सीमाओं से लगा है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से विशेष नजर रखी जाए। सीसीटीवी की भी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन पार्क करने वालों और अवैध खनन के खिलाफ मिल रही शिकायतों प सख्त कार्रवाई करें। एसएसपी ने सीओ को निर्देश दिए कि बुधवार शाम से सभी चौकी प्रभारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करें। उन्होंने फायर सर्विस के अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए। वहां पर एडीएम यूएस चौहान एसपी देवेंद्र पींचा, ओसी एनसी दुर्गापाल, एसडीएम विशाल मिश्रा थे।