फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पुलिस टीम पर लाठी डंडो से हमला व फायरिंग कर स्मैक तस्कर को छुड़ाकर ले जाने में नामजद एक अभियुक्त को पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि, 10 नामजद सहित 19 लोग अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
  बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगला प्रतापपुर की पुलिया से दान सिंह को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त पुलिस टीम पर हमले का नामजद आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस टीम ने सोमवार की रात ग्राम नगला प्रतापपुर में दबिश देकर हिरासत में लिए अभियुक्त के भाई शिवकुमार पुत्र साधू सिंह को 66 पुड़िया स्मैक के साथ दबोचा था। परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर लाठी डंडो से हमला व फायरिंग कर स्मैक तस्कर को छुड़ा ले गए थे। पुलिस ने 11 नामजद सहित 20 लोगों के खिलाफ  मामला पंजीकृत किया था। एसओ ने बताया कि धरे गए आरोपी को आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 332, 225, 353, 504, 307, तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें