फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में घुसे डकैतों से पुलिस की मुठभेड़, एसओ समेत चार घायल

Fri, 04 Aug 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर शुगर मिल में चोरी की घटना दिखाता घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंद पड़ी काशीपुर चीनी मिल में स्क्रैप चोरी करने आए हथियारबंद डकैतों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब 50 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें थानाध्यक्ष, दो कांस्टेबल और मिल का वेल्डर घायल हो गया। सभी डकैत अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से पुलिस द्वारा चलाए गए 27 और बदमाशों के 23 खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसएसआई ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लंबे समय से बंद पड़ी काशीपुर शुगर मिल में बीती रात पौने दो बजे सात-आठ डकैत घुस आए। वे टरबाइन यूनिट का कवर खोलकर उसमें से तांबे का तार काटने लगे। पड़ोस की एक महिला अपने बच्चे को शौच कराने के लिए जागी तो उसे टरबाइन में खटपट की आवाज सुनाई दी।

इस पर उसने अपने पिता और परिजनों को जगाया। मिल परिसर में रह रहे लोगों ने इस बात की सूचना मिल की सुरक्षा में तैनात आर्म्स पुलिस गारद को दी। गारद ने टरबाइन के पास जाकर बदमाशों को ललकार तो उन्होंने फायर झोंक दिए। इस दौरान छर्रे लगने से फैक्ट्री में वेल्डर के पद पर तैनात रहे धामपुर निवासी यशपाल शर्मा घायल हो गए।
विज्ञापन


एक छर्रा उनके माथे पर लगा और एक उनके बाएं हाथ को भेदता हुआ निकल गया। गारद ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना पर एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ राजेश भट्ट, कोतवाल चंचल शर्मा, एसएसआई वीसी रमोला, आईटीआई थाना प्रभारी जसवीर सिंह, कुंडा थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी 27 राउंड जवाबी फायरिंग की। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में छर्रे लगने से आईटीआई थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह, कांस्टेबिल छतर सिंह और ज्ञानेन्द्र सिंह घायल हो गए। उसके बाद सभी डकैत मौके से फरार हो गए।

सुबह तक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मिल परिसर में कांबिंग करते रहे, लेकिन कोई डकैत हाथ नहीं लगा। दोपहर को एसएसपी डा. सदानंद दाते ने मौके पर जाकर मुआयना किया और मातहतों को दिशा-निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि मिल की टरबाइन का कवर खोलकर करीब 40 किलो तांबा काटा गया है।

हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एसएसआई पीसी रमोला ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ काशीपुर कोतवाली में चोरी के प्रयास और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। 

शुगर मिल परिसर में घुसकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना बेहद गंभीर है। ऐसा दुस्साहस करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। जल्द की अपराधी पुलिस की पकड़ में होंगे।  
विज्ञापन

-डा. सदानंद दाते, एसएसपी, ऊधमसिंहनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें