संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में मरीजों को घर जैसा माहौल मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है। वार्डों में बेड पर नए-नए रंगों की चादरें बिछाई जाने लगी हैं। इसके लिए अस्पताल में चार रंगों की चादरें मंगाई गई हैं।
एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय के वार्डों में बेड पर बिछाने के लिए पिंक, ग्रीन, ब्राउन, चॉकलेट कलर की करीब 400 चादरें खरीदी गईं हैं। कलर कोड के हिसाब से हर दो दिन बाद बदल-बदलकर चादरें बिछाई जाएंगी। इससे भर्ती मरीज और तीमारदार को घर जैसा माहौल मिलेगा। अभीतक नीले और हरे रंग की चादरें बिछाई जाती थीं।
वर्जन
घर जैसा माहौल महसूस कराने के मकसद से कायाकल्प मिशन के तहत यह कार्य किया गया है।
- डॉ. संदीप कुमार दीक्षित, सीएमएस, काशीपुर