फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हरज्ञान जिला सचिव और करन भारती बने काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष

Fri, 12 Dec 2025 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बसपा की ओर से जिला कार्यकारिणी और विधानसभा कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान हरज्ञान जिला सचिव और करन सिंह भारती काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। बसपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार गौतम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मोती लाल व साबिर हुसैन जिला प्रभारी, इस्लाम सैफी उपाध्यक्ष, कौशल कुमार दिनकर महासचिव, हरज्ञान सिंह सचिव, खूब सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं अरविंद राणा व अतर सिंह जिला सदस्य, तरुना सेन बामसेफ जिला संयोजक, अनमोल गौतम वीवीएफ जिला संयोजक मनोनीत किए गए हैं। साथ ही विधानसभा कमेटी ऊधमसिंह नगर की भी गठन किया गया। इसमें सत्यपाल सिंह सागर जसपुर, करन सिंह भारती काशीपुर, मदनपाल सिंह बाजपुर, लालमुनी पास गदरपुर, राजकुमार सागर रुद्रपुर, वनवारी लाल फौजी किच्छा, सुरेंद्र प्रसाद सागर सितारगंज, हरि राम नानकमत्ता, राजेश सागर खटीमा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें