फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक माह बाद बंद होगी पीलीभीत-टनकपुर रेल सेवा

Thu, 12 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म का चल रहा निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने पूर्णागिरि मेले के मद्देनजर ब्राडगेज व्यवस्था के तहत बंद होने वाली ट्रेनों को एक माह विलंब से बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान टनकपुर तक चलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनें 15 मई से बंद कर दी जाएंगी। जबकि इस रूट की अन्य ट्रेनें 16 जून से बंद रहेंगी। 
विज्ञापन


इज्जतनगर कंट्रोल रूम से मिली सूचना के अनुसार पूर्णागिरि मेले में भीड़ को देखते हुए पीलीभीत टनकपुर तक चार ट्रेनों का समय एक माह और बढ़ा दिया गया है। ब्राडगेज के चलते 16 जून से लाइन बंद रहेगी। इधर सीतापुर से ऐशबाग तक चल रहे ब्राडगेज कार्य के तहत इस रूट की दो एक्सप्रेस ट्रेनें 15 जून से बंद कर दी गई। 

स्टेशन अधीक्षक पीके श्रीवास्तव ने कट्रोल रूम इज्जत नगर से जारी सूचना की पुष्टि करते हुए बताया कि खटीमा से शाहजहांपुर तक चलने वाली ट्रेन का समय सुबह 7.29 बजे कर दिया गया है। शेष ट्रेनों का समय पूर्वत: ही बताया गया। स्टेशन अधीक्षक श्रीवास्तव ने बताया कि रेल लाइन के अलावा ब्राडगेज संबंधी अन्य निर्माण कार्य जारी रहेंगे। 
विज्ञापन


पीलीभीत-टनकपुर तक ब्राडगेज कार्य के चलते अन्य निर्माण कार्यों के साथ ही खटीमा रेलवे स्टेशन पर एक ओर का बड़ा प्लेटफार्म लगभग फाइनल स्टेज पर है। पूर्वोत्तर रेलवे महा प्रबंधक राजीव मिश्र के गत सप्ताह प्रस्तावित ब्राडगेज संबंधी कार्यों का जायजा लिया था। इसी दौरान पूर्णागिरि मेले के चलते एक माह का समय और बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें