फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सर्विस रोड पर सो रहे व्यक्ति को डंपर ने कुचला, मौत

Sun, 06 Jul 2025 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के नीचे सो रहे खानाबदोश एक व्यक्ति को डंपर ने कुचल दिया जिससे उससे मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उसकी पत्नी और चार वर्षीय बेटा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को सरकारी अस्पताल भेज दिया। साथ ही डंपर को कब्जे में ले लिया जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

यूपी के सुल्तानपुर निवासी खानाबदोश अर्जुन (40) पुत्र द्वारिका अपनी पत्नी राजवती (35), बेटे दिलबाग (12), मतवाला (10), टारजन (8), सूर्या (4) और बेटी श्रीवती (5) के साथ महाराणा प्रताप चौक पर आरओबी के नीचे सो रहा था। शनिवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे रामनगर रोड की ओर से रेता भरा डंपर जा रहा था। बताया जा रहा है रेलवे स्टेशन रोड की ओर आरओबी के मुहाने पर लगे हाइट बैरियर की वेल्डिंग चल रही थी। इसके चलते डंपर चालक ने दूसरे रास्ते से जाने का प्रयास किया और वाहन को बैक करते समय आरओबी के नीचे सो रहे अर्जुन को पहिये से कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं उसकी पत्नी राजवती व बेटा सूर्या को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार होने पर आसपास के लोगों ने डंपर चालक को रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया जबकि चालक मौका देखकर भाग गया। गंभीर रूप से घायल राजवती और सूर्या को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने स्थानीय श्मशान घाट पर अर्जुन का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोट :
आरओबी के नीचे रह रहे खानाबदोश लोगों को हटाया जाएगा। हादसे का कारण बने डंपर को कब्जे में ले लिया है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - अभय सिंह, एसपी, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें