फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भीषण गर्मी में लोगों का जीना हुआ मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई में तापमान 42 डिग्री के आसपास बना हुआ है। भीषण गर्मी व लू से लोग त्रस्त हो गए हैं। दिन में तेज धूप व गर्म हवा के चलने से सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग गमछे से मुंह ढंककर बाहर निकलने को मजबूर हैं। अभी तापमान के कम होने का आसार नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को तराई का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन 14.8 किलोमीटर की गति से पश्चिमी-उत्तरी हवा चलती रही। बढ़े तापमान में बहती हवा बदन झुलसाने का काम कर रही थी। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। सुबह 10 बजे के बाद लोग बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे। दोपहर में सड़कें एकदम सूनी पड़ जा रही हैं। जैसे ही शाम हो रही है कि सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जा रही है। शहर के डीडी चौक, अग्रसेन चौक से लगते हुए बाजार में अत्यधिक वाहनों के चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 18 जून को दिन में तापमान इसी प्रकार रहेगा। शाम को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें