फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: युकां ने निगम कर्मियों को निर्धारित वेतन देने की मांग की, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
काशीपुर नगर निगम में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते युकां कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। युवा कांग्रेस ने नगर निगम ठेकेदारों द्वारा निगम कर्मियों को श्रम विभाग से निर्धारित वेतन से कम देने पर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर श्रम विभाग के आदेशों का पालन कराने की मांग की। युकां महानगर अध्यक्ष राहुल रमनदीप कांबोज व महासचिव अनित मारकंडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त विवेक राय को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि नगर निगम में निगम कर्मचारियों के साथ शोषण हो रहा है। नगर निगम के अंतर्गत अनुबंध के माध्यम से कार्योजित कार्मिकों को ठेकेदार के द्वारा अल्प वेतन दिया जा रहा है। पूर्ण वेतन न देने से कर्मियों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो रहा है। मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष लवदीप सिंह, तुषार गुप्ता, साहिल रजा, शाहजाद, कामिल, मोनीश आशी, फैसल, विवेक कौशिक, ललित मोहन आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें