फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिलिंडर बुकिंग की पर्ची के इंतजार करते रहे लोग, नहीं मिली गैस

Mon, 06 Apr 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रसोई गैस के सिलिंडरों की होम डिलीवरी करने के दावे के बीच जिला मुख्यालय में सिलिंडर के लिए देर रात तीन बजे से लाइन लगाने का सिलसिला जारी है। लोगों ने बुकिंग पर्ची और खाली सिलिंडरों के साथ घंटों इंतजार किया।
विज्ञापन

रविवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने होम डिलीवरी का फैक्ट चेक करने के लिए नगर में पड़ताल की। दोपहर 12:05 बजे नगर के दुधिया नगर में दुधिया बाबा मंदिर के पास बड़ी संख्या में महिला, पुरुष खाली सिलिंडरों के साथ खड़े थे। पूछने पर गैस बुकिंग के पर्चे दिखाते हुए बोलने कहा कि देर रात तीन बजे से सिलिंडर के साथ लाइन में लगे हैं। फाजलपुर महरौला गैस एजेंसी से गैस वितरण होता है। अब तक गैस की गाड़ी नहीं आई है।
भदईपुरा निवासी शिवानी यादव ने बताया कि 27 मार्च की बुकिंग है। देर रात तीन बजे से गैस वाहन का इंतजार कर रहे हैं। भदईपुरा के ही दानिश ने 27, दूधनाथ ने 28, राहुल यादव ने 31 मार्च, नवी अहमद ने 28, संजय मिश्रा ने 27 मार्च, वीरपाल ने 24 मार्च और किशोर सिंह ने 23 मार्च की बुकिंग पर्ची दिखाते हुए कहा कि रोज लाइन में लग कर इंतजार कर रहे हैं लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। होम डिलीवरी तो छोड़िये मुख्य सड़क पर भी रसोई गैस का वाहन नहीं आ रहा है। नगर के ट्रांजिट कैंप में कुछ महिलाएं गैस सिलिंडरों के साथ सड़क पर खड़ी थीं। पूछने पर बताया कि गैस का एक वाहन आया लेकिन रुका नहीं।
विज्ञापन


फाजलपुर महरौला गैस एजेंसी पहुंचे लोग
लोगों ने फाजलपुर महरौला में स्थित एक गैस एजेंसी में पहुंच कर सिलिंडर न मिलने पर नाराजगी जताई। इस दौरान महिलाएं काफी आक्रोशित दिखीं। एक महिला ने एजेंसी परिसर में खड़े वाहन पर चढ़ कर विरोध जताया। कई उपभोक्ताओं ने नगर के गाबा चौक स्थित इंडेन गैस सर्विस के भी चक्कर काटे। लोगों ने एजेंसी संचालकों पर सिलिंडर ब्लैक करने का आरोप भी लगाया।
कोट
रोस्टर के अनुसार होम डिलीवरी करने का नियम बनाया गया है। यदि कहीं दिक्कत आई है तो इसका संज्ञान लिया जाएगा। गैस वितरण की समीक्षा की जाएगी। नोडल अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। रसोई गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। - दिनेश कुटौला, तहसीलदार रुद्रपुर
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें