फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: दबंगों ने कार पर बरसाए तलवार और डंडे...दहशत फैलाई, परिवार ने खुद को घर में बंद कर बचाई जान

Thu, 27 Feb 2025 05:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के आदर्श कालोनी वार्ड 29 में आधा दर्जन लोगों ने एक घर में घुसकर हमला करने का प्रयास किया। घटना के दौरान आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार को तलवार और डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के आदर्श कालोनी वार्ड 29 में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां आधा दर्जन लोगों ने एक घर में घुसकर हमला करने का प्रयास किया। घटना के दौरान आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार को तलवार और डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


आदर्श कालोनी निवासी गुलशन ने बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे वह घर पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद थी। तभी पड़ोस के एक व्यक्ति ने घर में घुसकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। कुछ समय बाद वह कुछ अन्य लोगों के साथ तलवार और धारदार हथियारों से लैस होकर वापस आया। आरोपियों ने घर में घुसकर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन परिवार ने मुख्य गेट बंद कर खुद को बचा लिया।

इस दौरान आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार को हथियारों से वार कर क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस घटना से परिवार के लोग दहशत में हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है और कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें