रुद्रपुर/सितारगंज/बाजपुर/जसपुर। फीस माफी को लेकर शुक्रवार को रुद्रपुर मुख्य बाजार में अभिभावकों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने निजी स्कूलों के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर जुलूस निकाला। इसी प्रकार सितारगंज और बाजपुर में भी नो स्कूल, नो फीस को लेकर प्रदर्शन किया गया।
रुद्रपुर में अभिभावकों ने कहा कि कोरोना का बहाना बनाकर कई निजी स्कूल शिक्षकों को नौकरी से निकाल चुके हैं तो कुछ शिक्षकों को आधा वेतन दे रहे हैं। इसके बावजूद फीस के नाम पर मोटी कमाई कर रहे हैं। वहां पर पूर्व छात्रसंघ हिमांशु शुक्ला, संदीप चीमा, सुशील चौहान, तेजेंद्र विर्क, सीपी शर्मा, प्रमोद शर्मा, गौरव खुराना, जगरूप सिंह, बलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह आदि थे।
वहीं, सवर्ण युवा महासभा ने भी सीएम को संबोधि ज्ञापन डीएम को सौंपा। वहां महासभा के जिला अध्यक्ष हरीश भाकुनी, बेला मंगल सिंह, ऋषि पाल सिंह आदि थे।
इधर, सितारगंज में शुक्रवार को प्रदर्शन के बाद पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे के नेतृत्व में एसडीएम मुक्ता मिश्र के जरिये सीएम को भेजे ज्ञापन में नगरवासियों ने कहा कि ऑनलाइन कक्षा की आड़ में अभिभावकों पर फीस के लिए दबाव बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि अभिभावकों को इंटर और हाईस्कूल के परीक्षा फार्म न भरने की धमकी देकर मनमानी फीस वसूली जा रही है।
वहां व्यापार मंडल महामंत्री राजीव गुप्ता, पवन बड़सीवाल, बृजमोहन नेगी, दीपक चौहान, मो. अली, योगेश शर्मा, संदीप बावा, एडवोकेट हरीश शर्मा, रामकुमार आदि थे। इधर, बाजपुर में वहां पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन, शेर सिंह, फिरासत अली, अहमद अली, अफजल, कपिल, किशोर यादव, कपिल कांत आदि थे।
इधर, जसपुर में शुक्रवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन बीईओ अनिल कुमार सिंह को सौंपा। इसमें छात्र-छात्राओं की स्कूल फीस माफ कराने कराने की मांग की। वहां पर नईम अहमद, डॉ. शुभचंद, आफताब अंसारी, गजेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह आदि थे।
डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों की एक साल की फीस माफ की जाए
रुद्रपुर/काशीपुर/बाजपुर। फीस माफी की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कुमाऊं विवि के कुलपति को संबोधित ज्ञापन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कमल किशोर पांडेय को सौंपा। इसमें कोरोना काल को देखते हुए सभी छात्र-छात्राओं की एक साल की फीस माफ करने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के विद्यार्थियों के परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी है। यदि फीस माफ नहीं की गई तो कई विद्यार्थियों की पढ़ाई छूट सकती है।
एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रचित सिंह ने प्राचार्य से मांग की कि नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं से सिर्फ फीस मद में ट्यूशन फीस ही ली जाए जबकि खेल, कल्चरल, पुस्तकालय शुल्क, मैगजीन शुल्क, डेवलपमेंट शुल्क, पार्किंग आदि विभिन्न मदों से अतिरिक्त शुल्क न लिया जाए। ज्ञापन देने वालों में चंदन भट्ट, अनुज त्रिवेदी, विपिन पांडे, राहुल बिष्ट थे।
इधर, काशीपुर में भी फीस माफी के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. देवराज मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला संयोजक करन भारद्वाज, नवनीत सिंह, सिद्धांत चौधरी, सूर्यम श्रीवास्तव आदि थे। वहीं, बाजपुर में प्रभारी प्राचार्य डॉ. नगेंद्र द्विवेदी को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वहां रितिक प्रजापति, सत्यम रुहेला, युवराज जोशी, दीपक चौधरी, रितिक शर्मा, दलजीत सिंह आदि थे।
जसपुर में बीईओ को ज्ञापन देते युवा कांग्रेसी।- फोटो : KASHIPUR
बाजपुर तहसील में धरना देते कांग्रेसी।- फोटो : BAZPUR