सितारगंज कोतवाली में पुलिस को मामले की जानकारी देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
एक राजनीतिक पार्टी के ग्रुप में एक व्यक्ति की ओर से धर्म विशेष को लेकर की गई टिप्पणी पर समुदाय विशेष के लोग भड़क गए। उन्होंने कोतवाली प्रभारी संजय कुमार को ग्रुप पर की गई अभद्र टिप्पणी के स्क्रीनशॉट दिखाते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी।
कोतवाली प्रभारी को बताया कि एक पार्टी के नाम से मिलते जुलते नाम सेे किसी व्यक्ति ने एक ग्रुप बनाया है। इसमें एक व्यक्ति ने अशोभनीय धार्मिक टिप्पणी की। कोतवाल ने टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को फोन किया तो उसने टिप्पणी की बात स्वीकारी। उसने कहा कि वह मेरठ से बात कर रहा है। कोतवाल ने फोन पर आरोपी को फटकार लगाई। कोतवाल ने कहा कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत सार्वजनिक रूप से धार्मिक टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस मौके पर मो. उस्मान, समीर गाजी, वसीम खान, आसिम रजा, शहादत अली, जलीस अहमद आदि थे।