फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बंगाली कल्याण समिति के पुनर्गठन पर मंथन

Mon, 12 May 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। बंगाली कल्याण समिति की बैठक में प्रदेश संगठन के पुनर्गठन के लिए डेलीगेट बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में बंगाली समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा देने, प्रदेश के बंगाली बहुल क्षेत्र के विद्यालय में बांग्ला भाषा लागू करने सहित समुदाय के कई विषयों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश संगठन के पुनर्गठन के लिए रविवार को नगर के एक निजी हाईस्कूल में बैठक हुई। कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश संगठन के चुनाव के लिए दिनेशपुर, रुद्रपुर और शक्तिफार्म क्षेत्र से 17-17 डेलिगेट बनाए जाएंगे।
डेलीगेट ही प्रदेश संगठन के चुनाव में प्रतिभाग करेंगे। विधायक, पूर्व विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष और केंद्रीय कमेटी पदाधिकारी पदेन डेलीगेट होंगे। शक्तिफार्म क्षेत्र से डेलिगेट्स बनाए जाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। तय किया गया कि शक्तिफार्म से डेलिगेट्स का चयन कल्याण समिति के पदाधिकारी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर गांगुली पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तारक बाछाड़, केके दास, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल, पूर्व विधायक किरण चंद्र मंडल, देबू मंडल, उत्तम आचार्य, दिलीप अधिकारी, रामचंद्र राय, गोपाल सरकार, रविंद्र सिंह, प्रियजीत राय, संजय बाछाड़, गोविंद तालुकदार, अमित वैद्य, सुभाष व्यापारी, निखलेश घरामी, राजा हालदार, निर्मल सरकार आदि थे। बैठक में शक्तिफार्म, रुद्रपुर, दिनेशपुर के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें