फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शराब की दुकान के विरोध में धरने पर बैठे लोग

Fri, 09 May 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के वार्ड नंबर 30 और 36 के बीच सड़क किनारे शराब की दुकान खुलने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। जैसे ही दुकान में सामान पहुंचा तो लोग आक्रोशित हो गए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ लोग धरने पर बैठ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने टैंट लगाकर दुकान हटने तक धरना देने का ऐलान किया।
विज्ञापन

बुधवार को स्थानीय लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर दुकान नहीं खुलने देने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की दोपहर दुकान में ठेकेदार की ओर से शराब की पेटियां उतरवाई गईं थीं। इसकी सूचना से लोगों में आक्रोश फैल गया और वे दुकान के आगे धरने पर बैठ गए। वहां पर वार्ड नंबर 30 के पार्षद गौरव खुराना, वार्ड 36 के पार्षद जितेश शर्मा, ऋषभ गुप्ता, विजयपाल सिंह, सतनाम सिंह मक्कड़ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें