खटीमा में लोनिवि परिसर में सीएम कैंप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती भोजन माताएं।
- फोटो : KHATIMA
उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन ने भोजन माताओं की आठ सूत्री मांगों को लेकर लोनिवि परिसर में सीएम कैंप कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम जनसंपर्क अधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। भोजन माताओं ने कहा कि सरकार की ओर से भोजन माताओं का एक हजार वेतन बढ़ाने पर वे संतुष्ट नहीं है। वे सरकार का विरोध करती हैं।
भोजन माताओं ने सीएम से भोजन माताओं को न्यूनतम वेतन व सामाजिक सुरक्षा देने, मध्याह्न भोजन योजना का निजीकरण या एनजीओ में न करने, भोजन माताओं को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता तब तक 18 हजार रुपये वेतन देने, प्रदेश में स्कूल बंद करने पर रोक लगाने, भोजन माताओं को सेवानिवृत्ति पर ग्रेजुएटी देने, भोजन माताओं को निकालने पर रोक लगाने, अतिरिक्त कार्य न लेने एवं 45वें व 46वें श्रम सम्मेलनों की सिफारिश को लागू करने की मांग की है। वहां यूनियन अध्यक्ष रेखा राणा, अनीता देवी, विनिता गुप्ता, संध्या रानी, परवीन, संक्रांति देवी, कन्यावती, शांति देवी आदि थे।