फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लगाया मांगों की उपेक्षा का आरोप

विज्ञापन
खटीमा में बाल विकास विभाग कार्यालय के समक्ष धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित विभिन्न मांगों के लिए बाल विकास कार्यालय के समक्ष दूसरे दिन भी धरना दिया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत कौर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर उपेक्षा करने और झूठे आश्वासन देने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जब तक सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय वृद्धि, मिनी केंद्रों के मिनी कार्यकर्ताओं को समान मानदेय, आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 10 हजार रुपये एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित नहीं करती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
धरना स्थल पर शोभा रस्तोगी, विजय लक्ष्मी, नाजिश जहां, रीना देवी, सरिता देवी, दयामंती देवी, जशोदा देवी, रंजना देवी, रेखा देवी, निर्मला देवी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें