खटीमा में ब्लॉक कार्यालय में मनरेगा मजदूरी भुगतान को लेकर प्रदर्शन करते खिलड़िया के ग्रामीण।
- फोटो : KHATIMA
मनरेगा मजदूरी न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बीडीओ एनसी उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर जल्द मजदूरी दिलाने की मांग की।
ग्राम पंचायल खिलड़िया के ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपे ज्ञापन में कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरों से तालाब, नाला एवं सीसी रोड निर्माण में कार्य कराया गया था। 18 माह से अधिक समय होने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया। मजदूरी न मिलने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
बीडीओ ने कहा कि मामले की जांच कर शीघ्र मजदूरी का भुगतान कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में देवकी देवी, नीतू देवी, कमलावती, छोटे लाल, निर्मला, रेखा देवी, सुनील कुमार, संजय कुमार, पुष्पा, फूला देवी, अनिल कुमार, नंद कुमार आदि मौजूद थे। (संवाद)